
लखनऊ | पीसीएस अफसरों की आईएएस काडर में प्रोन्नति की डीपीसी की बैठक 15 मई यानी बुधवार को होगी। डीपीसी की बैठक के लिए नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अफसरों की टीम अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंहल के नेतृत्व में सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गई है।सूत्रों ने बताया कि ये अधिकारी केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय और संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली के अफसरों के साथ डीपीसी की बैठक के लिए तैयारी करेंगे। डीपीसी की बैठक में शामिल होने के लिए यूपी के मुख्य सचिव डा.अनूप चंद्र पांडेय और राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार बुधवार को ही दिल्ली जाएंगे।
दोनों ही अधिकारी वहां संघ लोक सेवा आयोग में होने वाली डीपीसी की बैठक में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। सचिव स्तर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार की ओर से शामिल होंगे। जबकि यह डीपीसी की बैठक संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन या किसी सदस्य की अध्यक्षता में होगी।
75 PCS अफ़सरो का नाम आयोग को भेजा गया-
1997 से 2000 बैच तक के PCS अफ़सर का नाम भेजा गया-
IAS बनने का ख़्वाब सिर्फ़ 1997 बैच के PCS अफ़सरो का पूरा होगा-
6 PCS अफसरों का लिफ़ाफ़ा रहेगा बंद, चल रही विभागीय जांच-
1997 बैच के PCS से IAS बनने वाले अफ़सरो की लिस्ट
धर्मेंद्र प्रताप सिंह
शिशिर
विशाल भारद्वाज
डा. राकेश वर्मा
शुभ्रांत कुमार शुक्ल
प्रवीण मिश्रा
मनोज कुमार
देवीशरण उपाध्याय
डा. चंद्रभूषण
बृजराज सिंह यादव
सुरेंद्र प्रसाद सिंह
राजेंद्र सिंह-द्वितीय
महेंद्र वर्मा
हरीश चंद्र
राहुल सिंह
अनीता वर्मा सिंह
जितेंद्र प्रताप सिंह
आलोक सिंह
घनश्याम सिंह
डा. विजय कुमार सिंह
सत्य प्रकाश पटेल
अच्छेलाल सिंह यादव
धीरेंद्र सिंह सचान
डा. कंचन शरण
रघुवीर
डा. वंदना वर्मा
https://rashtriyadinmaan.com
