फतेहपुर में बदमाशों ने कार से ड्राइवर को बाहर कर रेलवे इंजीनियर की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या की


 

 

 

lucknow |   UP के फतेहपुर में  बेखौफ बदमाशों ने कार से आफिस जा रहे एक रेलवे के इंजीनियर की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या कर दी।  बदमाशों ने पहले गाड़ी रूकवाई और ड्राइवर को नीचे उतारा। इसके बाद इंजीनियर को गोली मार दी।

मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा अतरहा मार्ग का है। मारे गए इंजीनियर का नाम अजय कुमार है। जो फ़िरोजाबाद ज़िले के रहने वाले हैं।  घटना के चश्मदीद ड्राइवर श्यामू सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह आज भी रेलवे के चार अधिकारियों को फतेहपुर से लेकर एकारी नाका के पास बने रेलवे प्लांट में लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी परदेशी ढाबा से क़रीब 1 किलोमीटर आगे बिलन्दा अतरहा मार्ग में पहुंची तो क़रीब 5 बाइक सवार हमलावर ने आगे से रास्ता रोक लिया इसके बाद मेरे ऊपर तमंचा तान लिया और गाड़ी से बाहर निकल आने के लिए कहा।

इसके बाद पीछे से उन्हीं हमलावर में से एक ने डंडे से मेरे सिर पर हमला कर दिया इसके बाद मैं वहां से किसी तरह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ़ भागा तब तक उन्होंने बोलेरो की बीच वाली सीट पर बैठे इंजीनियर के ऊपर सीधे फ़ायर झोंक दिया।और मौके से सभी हमलावर फ़रार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इंजीनियर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।


Scroll To Top
Translate »