बीजेपी-टीएमसी में तकरार के बीच ममता बोलीं- हां मैं PM मोदी के शपथ ग्रहण में जाऊंगी


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। साथ ही, मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ”राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।”

भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी बिम्सटेक देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। बिम्सटेक देशों में भारत के अलावा बंगलादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने जब 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था जिनमें पाकिस्तान भी शामिल था। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उस समय मोदी के शपथ र्ग्रहण समारोह में शिरकत की थी।


Scroll To Top
Translate »