
नई दिल्ली | आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भारतीय टीम की हार के बाद भले ही सब निराश हो गए हों, लेकिन सभी ने टीम इंडिया की अब तक की जर्नी की तारीफ की है। वहीं इसी बीच धौनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की खबरों ने फैन्स के बीच खलबली फैला दी है। ट्विटर पर #ThankYouMSD हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, और क्रिकेट प्रेमी अपने हीरो को लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं।
ये सब देखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी धौनी को लेकर ट्वीट किया है। लता मंगेशकर ने लिखा, ‘नमस्कार एम.एस. धोनी जी. आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं. कृपया आप ऐसा मत सोचिए. देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए.’ इस तरह लता मंगेशकर ने धोनी से रिक्वेस्ट की है कि वे संन्यास लेने के बारे में मत सोचें’।
https://rashtriyadinmaan.com
