रामनाईक के बतौर राज्यपाल पांच साल इसी 22 साल जुलाई को पूरे हो रहे हैं। ऐसे में राज्यपाल ने सोमवार को इतने वक्त का पूरा कामकाज पत्रकारों के सामने रखा। राज्यपाल से पूछा गया कि अखिलेश व योगी सरकार का कौन एक फैसला आपका अच्छा लगा। राज्यपाल ने जवाब दिया कुष्ठ रोगियों के लिए निर्वाह भत्ता बढ़ाने का अनुरोध उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से किया था। इसे उन्होंने मान लिया। इसी मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मकान दिलवाएं। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि हाल के सालों में पहले के मुकाबले उन्हें कम पत्र मिले हैं। इससे संकेत है कि लोगों के काम सरकार में होने लगे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि पांच साल में मिलने वाले 100 दिन के अवकाश में केवल 22 छुट्टियां लीं। कुलाधिपति होने के नाते वह सभी 26 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में मौजूद रहे। राज्यपाल के रूप में मैंने पांच साल हमेशा व्यस्त रहते काम करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि राजभवन में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगायी गई है। इसका अनावरण 17 जुलाई को होगा। एक सवाल पर कहा कि जब नया राज्यपाल शपथ नहीं ले लेता है वर्तमान राज्यपाल पांच साल होने के बावजूद उस पद काम करता रहता है।
https://rashtriyadinmaan.com
