
नयी दिल्ली | सपा नेता नीरज शेखर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार शेखर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ऐसी अटकलें हैं कि शेखर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने कहा कि वह किसी मजबूरी के तहत नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कारणों और स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं। नीरज शेखर 26 नवंबर, 2014 से उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे और 25 नवंबर, 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पहली बार 2008 में बलिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव में लोकसभा के सदस्य बने। इसके अगले वर्ष ही उन्होंने बलिया से फिर जीत दर्ज की।
https://rashtriyadinmaan.com
