बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी ने आर्टिकल 370 खत्म करने के सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम


बीजेपी के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि आर्टिकल 370 को खत्म करना जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी की मुख्य विचारधाराओं में से एक रहा है।

आडवाणी ने अपने बयान में कहा- “जम्मू कश्मीर और लद्दाख की शांति, समृद्धि और तरक्की के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके साथ ही, एतिहासिक कदम उठाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा कि वे सरकार की तरफ से आर्टिकल 370 खत्म करने के फैसले से खुश है और ऐसा मानते हैं कि “राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।”

इससे पहले, सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में इस बात की घोषणा की कि जम्मू कश्मीर को विशेष अधिकार देनेवाले आर्टिकल 370 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही, राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेश में बांटने का भी बिल पेश किया।


Scroll To Top
Translate »