निर्माण निगम व सीएनडीएस को ब्लैक लिस्ट भी करुंगा और जिम्मेदार अफसरों को जेल भेजूंगा—-मुख्यमंत्री योगी


मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोकभवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मेडिकल कालेजों के निर्माण काम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पांच मेडिकल कॉलेज (बस्ती, अयोध्या, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और बहराइच) 31 अक्टूबर तक हर हाल में तैयार मिलने चाहिए। वह खुद 15 से 20 अगस्त के बीच इनमें से किसी भी मेडिकल कॉलेज का दौरा कर उसकी प्रगति देखूंगा और अगर ठीक काम नहीं मिला तो कार्यदायी संस्था पर कड़ी कार्रवाई करुंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी योजना का सभी विभाग मिलकर पूरी योजना बनाएं। औपचारिकताओं के नाम पर काम में देरी नहीं होनी चाहिए। अगर आप निर्णय नहीं ले सकते हैं तो फील्ड में रहने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में भी पीजीआई पैटर्न को लागू करें।

निर्माण निगम से खासे नाराज दिखे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय निर्माण निगम और सीएनडीएस की कार्यप्रणाली पर खासी नाराजगी जताई। कहा कि कि संस्था को ब्लैकलिस्ट करुंगा और उन्हें जेल भेजूंगा। इस संस्था के प्रमुख पदों पर अधिकारियों की एक-दो महीने के लिए तैनाती न करें, क्योंकि ऐसे लोग सिर्फ पिकनिक मनाने आते हैं, इनकी कोई जवाबदेही नहीं होती है। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिवार्य रूप से जहां पर काम हो रहा है वहीं रहें, ना कि लखनऊ में।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं है तो कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा जाए। नोटिस के बाद भी अगर काम तेजी से नहीं होता है कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में विद्युत संयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली विभाग के काम की गुणवत्ता ठीक नहीं है। लाइन लॉस वाले क्षेत्र निजी कंपनियों को दे दें। विभाग में चोरी और बेईमानी कतई बदर्शत नहीं की जाएगी। कुछ अभियंताओं की जांच कराउंगा। प्रमुख सचिव ऊर्जा को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में विजिलेंस टीम बनाएं और बड़ी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई करें।


Scroll To Top
Translate »