BSP ने संगठन में किए भारी फेरबदल, मुनकाद अली बने यूपी के पार्टी अध्यक्ष


बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य का बसपा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद मुनकाद अली को नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे आर.एस. कुशवाहा को अब बसपा केंद्रीय इकाई का महासचिवबना दिया गया है। बयान में कहा गया कि बसपा के जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को लोकसभा में नेता बनाया है जबकि रितेश पाण्डेय को लोकसभा में उप नेता नियुक्त किया गया है। गिरीश चन्द्र जाटव लोकसभा सांसद पार्टी के लोकसभा में ”मुख्य सचेतक बने रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »