
नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके मद्देनजर BJP ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर को क्रमश: दिल्ली एवं हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
BJP की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता ओ.पी. माथुर और भूपेंद्र यादव को क्रमश: झारखंड एवं महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं, जबकि दिल्ली में अगले साल चुनाव होंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय दिल्ली चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के नेता लक्ष्मण सावदी महाराष्ट्र चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे।
भाजपा हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में दोबारा सत्ता में आने जबकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने के इरादे से चुनाव लड़ेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
