
lucknow | मंत्री जलशक्ति विभाग डा.महेन्द्र सिंह ने आज सिंचाई विभाग मुख्यालय सभागार मे विभिन्न महात्वाकांक्षी सिंचाई परियोजनाओं की गहन समीक्षा की.प्रमुख सचिव जलशक्ति श्री टी.बेंकटेश ने योजनाओं की उपलब्धिओं को विस्तार से बताया. प्रमुख अभियंता/विभागाध्यक्ष श्री ए.के.श्रीवास्तव ने विभिन्न योजनाओं की रोचक प्रस्तुति की.
बैठक को सम्बोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जलशक्ति के अभिनव एवं अपूर्व अभियान को सफल करना हमलोगों की नैतिक जिम्मेदारी है, आपने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व मे उ.प्र.सरकार ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर अभिनंदनीय कार्य कर रही है।
डा.सिंह ने नये तेवर, नये कलेबर,नये हौसले व नये फैसले की पारदर्शी कार्य संस्कृति अपनाने की अपेक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि योजनाओं को कागजी नहीं जमीनी हकीकत पर उतारें ताकि कम जल मे अधिक फसल उत्पादन कराकर किसानों की दुगुनी आमदनी बढ़ा सकें , लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए.
डा.सिंह ने प्रति दिन मोनीटरिंग की करने की हिदायत देते हुए कहा हमें उ.प्र.के जलशक्ति विभाग को देश मे पहले स्थान पर लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।बैठक में मुख्यमंत्री सलाहकार श्री के.वी.राजू ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
https://rashtriyadinmaan.com
