
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया के केंद्र सरकार ने साल 2022 तक 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है।
– छोटे-बड़े हर तरह के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पर 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा प्रिंट मीडिया की तरह डिजिटल मीडिया में भी 26 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी गई है।
– केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा एफडीआई लाने की कोशिश कर रही है। कोल माइनिंग के क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई पर फैसला हुआ है।
– कैबिनेट ने सीडीआरआइ के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना को मंजूरी दी है। पीएम मोदी 23 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान सीडीआरआई का शुभारंभ करेंगे।
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों को बड़ी सब्सिडी दी है। इस वित्तीय वर्ष में लगभग 60 लाख टन चीनी का निर्यात किया जाएगा। इसके लिए 6 हजार 268 करोड़ रुपये के सब्सिडी को मंजूरी दी गई है।
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021-22 तक 75 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी है। इससे देश में 15,700 एमबीबीएस की सीटें बढ़ेंगी।
https://rashtriyadinmaan.com
