
लखनऊ | राष्ट्रीय व्यापारी दिवस 3 सितंबर को जोरदार ढंग से आयोजित करने के लिए कल पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाले जाएंगे विभिन्न बाजारों में व्यापारियों को जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मशाल जुलूस निकालेंगे |
आज राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में चौक परिक्षेत्र में जनसंपर्क अभियान एवं पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा चौक के सभी प्रमुख बाजार में सर्राफा बाजार व्, चिकन कपड़ा बाजार, सब्जी मंडी ठाकुरगंज सराय माली खा क्षेत्रों में निकाली गई|
संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ के महामंत्री सुरेश छाबलानी, कन्हैया लाल मौर्य, युवा महामंत्री रितेश गुप्ता, आसिम मार्शल, वरिष्ठ उपाध्याय पदम जैन ने बताया कि आज चौक की नई कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है अति शीघ्र यहां का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया जाएगा |
सुरेश छबलानी ने बताया कि कल 31 अगस्त को साय काल 4:00 बजे से ट्रांस गोमती के भूतनाथ मार्केट में भी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है और शाम 6:30 बजे से दारुल शफा से मशाल जुलूस आयोजित किया जाएगा
आज चौक में पदयात्रा में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में हर्षित अग्रवाल, अचल अग्रवाल, रवि रस्तोगी, फराज खान, परवेज, राजेश गुप्ता, अख्तर, प्रमोद जैन संजीव गर्ग, संजोग अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, भरत अग्रवाल,शशिकर गुप्ता,हषित अग्रवाल, अंचल अग्रवाल,पहलाद महेश्वरी, निरंजन शर्मा,मो. जुबेर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
