केजरीवाल का बड़ा ऐलान , बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5500 पूर्व होमगार्डों को बस मार्शल नियुक्त करेगे


केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार 5500 पूर्व होमगार्डों को बस मार्शल नियुक्त करेगी। आज उन्हें संबोधित करते हुए मैंने उनसे अपील की कि बसों में पूरी निष्ठा के साथ महिलाओं की सुरक्षा करें। केजरीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है और इसे सुनिश्चित करने के लिए ‘आप’ की सरकार समय-समय पर सभी जरूरी कदम उठा रही है।

गौरतलब है कि होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों को रात के समय दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया जाता है।


Scroll To Top
Translate »