
मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से खासकर पूर्वांचल के जिलों में लगभग कई लोगों की मौत हुईं हैं। लाखों परिवारों का जीवन बाढ़ व जलभराव की समस्या से बेहाल व अति-संकटग्रस्त हो गया है। इससे निजात दिलाने व राहत पहुंचाने के मामले में सरकारी उदासीनता की शिकायत आम है। सरकार तत्काल ध्यान दे तो बेहतर होगा।
उन्होंने कहा है कि इसके साथ ही बाढ़ से पूर्वांचल में खेती-किसानी भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई है। जिस पर केंद्र व राज्य सरकार दोनों को फौरन पूरा ध्यान देने की जरूरत है, वरना गरीबी व बेरोजगारी आदि की गंभीर समस्या से जुझ रहे इस क्षेत्र के करोड़ों लोगों का जीवन और भी ज्यादा दरिद्र व संकटग्रस्त बन जाएगा।
अतः व्यापक जनहित व जनकल्याण में क्या यह उचित नहीं होगा कि गांधी जयन्ती को धूमधाम के बजाए पूरी सादगी व संजीदगी से मनाया जाए तथा जयन्ती के विभिन्न कार्यक्रमों पर होने वाले सरकारी व गैर-सरकारी धनों को बचाकर उन्हें अति-जरूरतमन्द लाखों बाढ़ पीड़ितों की राहत पर खर्च किया जाए।
https://rashtriyadinmaan.com
