नवरात्रि में तीसरी बार सोने की दामों आई जबरदस्त गिरावट ,जानें आज का रेट


विदेशों में भी सोने में मामूली गिरावट और चाँदी में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.98 डॉलर फिसलकर 1,498.20 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर लुढ़ककर 1,504.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निवेशक अमेरिका में रोजगार के आँकड़े जारी होने से पहले सतर्कता बरत रहे हैं। इस कारण सोने में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाँदी 0.03 डॉलर की बढ़त में 17.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिवस गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये लुढ़ककर 38,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 38,100 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चढ़कर 30,200 रुपये पर पहुँच गयी।

चाँदी की औद्योगिक माँग आने से इसमें जबरदस्त तेजी देखी गयी। चाँदी हाजिर 1,300 रुपये की छलाँग लगाकर 46,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा 1,358 रुपये की बढ़त में 45,641 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 रुपये चमककर क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति इकाई बिके।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे।
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 38,270 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….38,100 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..46,500 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..45,641 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये


Scroll To Top
Translate »