भाजपा प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी राज्यसभा के लिए हुए निर्विरोध निर्वाचित


योगी आदित्यनाथ सरकार में वरिष्ठ मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा और उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जे पी एस राठौर त्रिवेदी के साथ मौजूद रहे। प्रदेश विधानसभा में भाजपा के जबर्दस्त बहुमत के चलते त्रिवेदी का निर्वाचित होना तय था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अरूण जेटली के निधन के बाद रिक्त हुई सीट के लिए निर्वाचित हुए। जेटली इस सीट से 2018 में निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल 2024 तक था। जेटली का इसी साल अगस्त में निधन हो गया। त्रिवेदी भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह संसद में अपनी पहली पारी खेलने जा रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »