सिंचाई विभाग मे भुगतान ना होने से पीड़ित ठेकेदार ने दी चेतावनी


 

लखनऊ। सिंचाई विभाग मे काम करने के चार साल भी भुगतान ना होने से परेशान एक ठेकेदार ने चेतावनी दी कि बनारस जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है । भुगतान ना होने से ठेकेदार और उसका परिवार दर दर भटक रहा है ।

यह मामला देवरिया जनपद के बाढ काय खण्ड का है । मेसर्स आशा कालोनाइजस एण्ड कान्टेक्टस प्रा लि एवं श्री रणजीत सिंह ने देवरिया में गुर्रा नदी के बाये किनारे पर निमित्त तटबंधों के सुरक्षाथ काम वर्ष 15=16 मे किया था । जिसका भुगतान चार साल बीत जाने के बाद भी सिंचाई विभाग ने अब तक नहीं किया है । अधीक्षण अभियंता ,गण्डक बाढ मण्डल , गोरखपुर को इस बारे में कई पत्र लिखे जा चुके हैं फिर भी भुगतान नहीं मिल सका है ।

पीड़ित ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द विभाग ने भुगतान ना किया तो वह बनारस जैसी घटना की पुनरावृत्ति करने पर मजबूर होगा ।
उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग बनारस के एक ठेकेदार ने भुगतान ना होने से तंग आ कर लोक निर्माण विभाग के आफिस में ही गोली मारकर कर आत्म हत्या कर ली थी ।

 


Scroll To Top
Translate »