राफेल डील पर SC के फैसले के बाद बोले राहुल गांधी- अदालत ने खोले जांच के नए द्वार


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जोसेफ ने राफेल मामले में जांच के नए द्वार खोल दिए हैं। अब पूरी तरह एक नई जांच शुरू होनी चाहिए। मामले के लिए एक ज्वाइंट पार्लियामेंटरी कमेटी की गठन भी होनी चाहिए।’ दरअसल जस्टिस जोसेफ अन्य दो जजों के फैसले से सहमत हुए लेकिन उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां खुद इस मामले की जांच कर सकती हैं।

पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के 14 दिसंबर, 2018 के 36 राफेल जेट सौदे को कायम रखने का निर्णय सही था। हलफनामे में कहा गया था कि इंटरनल फाइलों की नोटिंग को जानबूझकर अपने आधार पर रिव्यू नहीं किया जा सकता है।


Scroll To Top
Translate »