राज्यसभा के उपचुनाव के लिए बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नामांकन किया


अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत पार्टी के सभी विधायकों को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने मुझे समर्थन दिया है। एक साधारण से कार्यकर्ता को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद आज उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। पार्टी इतनी बड़ी जिम्मेदारी एक साधारण कार्यकर्ता को दी है इसके लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता निष्ठा रूप से पूरी लगन से काम करता रहे तो पार्टी अवश्य रूप में कार्यकर्ताओं का ध्यान देती है। कोई भी पद बड़ा छोटा नहीं होता है। कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद होता है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आभार प्रकट किया।

नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्य मंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई अन्य मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Scroll To Top
Translate »