नागरिकता संशोधन विधेयक: अमित शाह बोले- कांग्रेस है धर्म के आधार पर बंटवारे की जिम्मेदार


मनीष तिवारी ने कहा कि आज गृहमंत्री ने कहा है कि धर्म के आधार पर बंटवारे को लेकर कांग्रेस जिम्मेदार है। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि दो राष्ट्र सिद्धांत की नींव 1935 में अहमदाबाद में सावरकर ने हिंदू महासभा के सत्र में रखी थी न कि कांग्रेस ने।

सदन में बहस के दौरान अमित शाह ने कहा कि नागरिकता विधेयक में संशोधन करना भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा रहा है और इसे 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में लोगों की मंजूरी मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हम पूर्वोत्तर की स्थानीय संस्कृति एवं रीति रिवाज का संरक्षण करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

अमित शाह यह विधेयक किसी के अधिकारों को छीनने के लिए नहीं, बल्कि अधिकार देने के लिए है। इससे पहले शाह ने लोकसभा में विधेयक को चर्चा एवं पारित करने के लिए रखते हुए कहा कि हम पूर्वोत्तर की स्थानीय संस्कृति एवं रीति रिवाज का संरक्षण करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि हम पूर्वेात्तर के लोगों का आह्वान करते हैं कि वे किसी उकसावे में नहीं आएं। उन्होंने कहा कि यह विषय हमारे घोषणापत्र में शामिल रहा है जो जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।


Scroll To Top
Translate »