दिल्ली में लोगों के विरोध के बाद सील की गई 28 फैक्टरी


जानकारी के मुताबिक सीलिंग की कार्रवाई दोपहर बाद करीब एक बजे शुरू हुई। निगम की चार टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ गांधीनगर, कांतिनगर, लक्ष्मी नगर और रघुबरपुरा में सीलिंग शुरू की। जब निगम अधिकारी गांधी नगर में सीलिंग की कार्रवाई कर रहे थे तो सैंकड़ो दुकानदार सड़क पर उतर आए। भीड़ ने निगम के प्रशासनिक अधिकारी लव कुमार और सहायक आयुक्त आरके साहू सहित अन्य को घेर लिया। भीड़ ने सीलिंग की कार्रवाई बीच में बंद करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस बल के जवानों ने भीड़ को शांत कराया और कार्रवाई में बाधा ना पहुंचाने की चेतावनी दी।

शाम 5:30 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान निगम ने प्रदूषण फैलाने वाली, प्रदूषण ना फैलाने वाली फैक्ट्री और प्लास्टिक वेस्ट सहित 28 फैक्टरी सील की। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को छह फैक्ट्री सील की गई थी। बताया गया कि जिन 800 फैक्ट्रियों को नोटिस भेजे गए हैं पहले उन पर कार्रवाई की जा रही है। सीलिंग की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।


Scroll To Top
Translate »