झारखंड ने स्पष्ट जनादेश दिया, मुझपर विश्वास करने के लिए धन्यवादः हेमंत सोरेन


उन्होंने कहा कि आज झारखंड की लगभग 40 दिन की चुनावी यात्रा का अंतिम दिन है। आज पूरे राज्य में मतगणना का कार्यक्रम चल रहा है। नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। जो अभी तक मगणना के रुझान आए हैं, उसके माध्यम से झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, इसके लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं।

हेमंत ने कहा, ”निश्चित रूप से आज का दिन झारखंड में मतादाओं के लिए उत्साह का दिन है.. लेकिन मेरे लिए आज का दिन एक संकल्प लेने का दिन है कि मैं राज्य के लोगों और राज्य की आकांक्षाओं को पूरा कर सकूं। निश्चित रूप से आज हम महागठबंधन में कांग्रेस, राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़े। राहुल जी, लालू जी, प्रियंका जी, सोनिया जी और सभी कार्यकर्ताओं को मुझपर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने जो विश्वास हम पर दिखाया उसके लिए मतदाताओं का आभार जताता हूं। झारखंड में आज से नया अध्याय शुरू हो रहा है और मैं सभी का आभार जताता हूं। यह जीत महागठबंधन की जीत है।”

वहीं भाजपा का ग्राफ नीचे जाता देख झारखंड के सीएम रघुवर दास ने चुनावी नतीजों और रुझानों पर कहा, ”मैं जनादेश का स्वागत करता हूं। हमारी सरकार ने पूरे पांच साल ईमानदारी से काम करने की कोशिश की। मैं सवा तीन करोड़ जनता का धन्यवाद करता हूं। सभी नतीजे आना अभी बाकी हैं। राज्य में भाजपा हारती है तो ये मेरी जिम्मेदारी है।”

बता दें कि जमशेदपुर ईस्ट सीट से सीएम रघुवर दास निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 7856 वोटों से पीछे चल रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »