मायावती जन्मदिन पर दिल्ली विधानसभा चुनाव का करेंगी आगाज


बसपा सुप्रीमो अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाती रही हैं। जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए जाने वाले जन्मदिन के मौके पर सर्वसमाज के अति गरीब, असहाय व अति जरूरतमंदों को विभिन्न रूप से बसपा कार्यकर्ता सहायता करते हैं। लखनऊ में माल एवेन्यू स्थिति पार्टी कार्यालय में वह सुबह 9 बजे ‘ब्लू बुक-मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग- 15’ का विमोचन करेंगी।

बसपा सुप्रीमो का दोपहर बाद लखनऊ से दिल्ली चली जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाने के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगी। बसपा दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। माना जा रहा है कि मायावती के दिल्ली जाने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेंगी।


Scroll To Top
Translate »