
लखनऊ | गृहमंत्री अमित शाह की 21 जनवरी को राजधानी में प्रस्तावित रैली की तैयारियां भाजपा ने शुरू कर दी हैं। पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में प्रदेश में छह बड़ी रैलियां तय की हैं। उसी सिलसिले में शाह अवध क्षेत्र की लखनऊ में होने वाली रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इसको लेकर रैली प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर की मौजूदगी में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों का खाका खींचा गया। इस दौरान जिला व महानगर अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
रैली में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों में प्रत्येक को एक-एक जिले से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई। राठौर ने कहा कि जिला और महानगर अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर रैली को भव्य रूप देने में जुटेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
