कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक शरजील इमाम के बोल, अब खाएगा जेल की हवा —-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि बचपन से लेकर आज तक हमेशा पार्टी का संगठन, पार्टी का निर्णय, पार्टी के सिद्धांत, पार्टी की कार्यपद्धति इसको समझने का और इसके अनुसार जीने का मैंने प्रयास किया है।  मैं बहुत कम आयु से भाजपा का कार्यकर्ता बना हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक ही बात सीखा हूं कि भाजपा सभी राजनीतिक दलों में एक अकेली पार्टी है जो विचारधारा के लिए राजनीति में आई है।’

शाह ने कहा, ‘देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं का लक्ष्य था कि देश का मुकुटमणि कश्मीर इस देश का अभिन्न हिस्सा बने। मोदीजी को दोबारा बहुमत मिला, उन्होंने 5 अगस्त, 2019 को तनिक भी देर करे बगैर अनुच्छेद 370 और 35A को उखाड़ फेंका। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो लोग आज देश को गुमराह कर रहे हैं मैं उनको कहना चाहता हूं कि असत्य के पैर नहीं होते है और असत्य की आयु लम्बी नहीं होती है। चाहे जितना जोर लगा दो अंत में विजय सत्य की होती।

 

शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। शरजील कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के बाद से फरार था। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने यह जानकारी दी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र शरजील की उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और दिल्ली समेत अनेक राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी।


Scroll To Top
Translate »