गणतंत्र दिवस बीटिंग दि रिट्रीट समारोह सम्पन्न



विभागीय झांकियों में प्रथम पुरस्कार लखनऊ विकास प्राधिकरण को

लखनऊ |  प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह (बीटिंग दि रिट्रीट) में शामिल हुईं। परिसमाप्ति समारोह के बाद राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर राज्यपाल को सौपा गया, जिसे राज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर श्री सुजीत पाण्डेय को सांैपा।

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड में 19 श्रेणियों में प्रतिभाग करने वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विभागीय झांकियों में प्रथम पुरस्कार लखनऊ विकास प्राधिकरण, द्वितीय पुरस्कार यू0पी0 पावर कारपोरेशन तथा तृतीय पुरस्कार सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को मिला। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक श्री विनोद कुमार पाण्डेय तथा सहायक निदेशक राम मनोहर त्रिपाठी ने राज्यपाल से पुरस्कार प्राप्त किये।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह, मण्डलायुक्त श्री मुकेश मेश्राम, लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण के अलावा परेड में भाग लेने वाले स्कूलों के बच्चे एवं अन्य प्रतिभागी भी उपस्थित थे।


Scroll To Top
Translate »