
लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिफेन्स एक्सपो 2020 के शुभारंभ अवसर पर कहा इससे मुझे बहुत खुशी है। क्योंकि यह लखनऊ में , उत्तर प्रदेश में एक्सपो हो रहा है।
इस बार एक हजार से ज्यादा कंपनी हैं।
लखनऊ से सांसद राजनाथ को बधाई दूंगा।
युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर, डिफेंस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बनेंगे, 21वीं सदी में दुनिया का भारत पर ध्यान, रक्षा और सुरक्षा में भारत की सशक्त भूमिका, भारत सिर्फ बाजार नहीं अवसर भी है,सुरक्षा की चुनौतियां गंभीर होती जा रही, जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही, वैसे-वैसे चुनौतियां बढ़ रही,तकनीक का गलत इस्तेमाल बड़ी चुनौती
साइबर क्राइम भी बड़ी चुनौती,
‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के 25 प्रोडक्ट का लक्ष्य’
25 प्रोडक्ट विकसित करने का लक्ष्य
‘डिफेंस इंडेनाइजेशन का सपना अटल जी ने देखा’
एयर क्राफ्ट, हथियार भारत में ही बन रहे, डिफेंस ग्लोब में भारत का शेयर बढ़ रहा,17 हजार करोड़ डिफेंस एक्सपोर्ट किया, डिफेंस एक्सपोर्ट 2000 करोड़ से बढ़ा, गंभीरता से ताकत का प्रयोग नहीं किया, भारत ऑर्म्स इम्पोर्टर बनकर रह गया था
पुरानी इम्पोर्ट नीति को बदला- पीएम मोदी, रक्षा की कई पॉलिसी को रिफार्म किया
आधुनिक हथियारों का उत्पादन राष्ट्रीय नीति,निवेश के लिए जरूरी वातावरण तैयार है, निजी क्षेत्र की भी बराबर की भागीदारी हो, DRDO ने 5 नई लैब बनाई, युवा DRDO लैब चला रहे, रिसर्च कर रहे, 35 हजार करोड़ तक का रक्षा बजट बनाएंगे, भारत में बिजनेस करना आसान, पॉलिसी रिफार्म का सिलसिला तेज हुआ, ‘CDS के बनने से उत्पाद के क्षेत्र में मांग बढ़ी’
देश में दो डिफेंस कॉरिडोर बन रहे हैं, यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर,
‘कॉरिडोर से छोटे उत्पादों को भी लाभ मिलेगा, 20 हजार करोड़ के निवेश की संभावना, लखनऊ, अलीगढ़, झांसी में नॉड्स बनेंगे, कानपुर, चित्रकूट में भी नॉड्स बनेंगे
अमेठी में रायफल का ज्वाइंट वेंचर रूस के साथ मिलकर बना रहे रायफल
लखनऊ में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े हथियार मेले डिफेंस एक्सपो 2020 का उद्धाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हथियारों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। वर्चुअल राइफल सिस्टम को परखने के लिए खुद पीएम मोदी ने भी निशाना लगाया। बिना गोली खर्च किए ही उन्होंने इस वर्चुअल राइफल से एक के बाद एक कई निशाने लगाए। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी में मौजूद एक रोबॉट से भी हाथ मिलाया और अधिकारियों से अत्याधुनिक हथियारों की बारीकियों को जाना।
बदलते समय के साथ हर देश रक्षा क्षेत्र में तकनीकी के इस्तेमाल को बढ़ाता जा रहा है। सिमुलेशन का इस्तेमाल करके सैनिक और अधिकारी बिना गोला-बारूद खर्च किए प्रैक्टिस कर लेते हैं। इसका फायदा यह है कि रक्षा क्षेत्र में प्रैक्टिस के लिए गोलियां, बारूद या अन्य सामान इस्तेमाल नहीं होते हैं। इसके लिए सिर्फ कंप्यूटर और वर्चुअल हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है।
सिमुलेटर सिस्टम पर जब किसी भी बंदूक या अन्य हथियार से फायर किया जाता है तो चलने वाली गोली डिजिटल फॉर्मैट में स्क्रीन पर दिखती है। इसका मतलब है कि बिना गोली चले भी निशाना लगता है। इन दिनों दुनियाभर में इस तकनीक की इस्तेमाल किया जाता है। भारत में भी अब इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। भारतीय सैनिकों के लिए भी सिमुलेटर सिस्टम लाए जा रहे हैं। एयरफोर्स के पायलट्स को भी शुरुआती ट्रेनिंग इसी पर दी जाती है।
लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में हथियारों के बारी में जानकारी लेते समय जब पीएम मोदी वर्चुअल राइफल सिस्टम के पास पहुंचे तो काफी देर तक वहीं रुके। उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने पीएम को पूरी प्रक्रिया समझाई तो वह खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने वर्चुअल राइफल उठाई और खुद भी कई गोलियां चलाकर इसकी टेस्टिंग कर डाली।
इससे पहले पीएम मोदी ने आज डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। हथियारों की दृष्टि से यह एशिया का सबसे बड़ा ‘बाजार’ है। वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में 43 हजार वर्गमीटर में फैले ‘डिफेंस एक्सपो’ क्षेत्र में देश-विदेश की दिग्गज रक्षा कंपनियां अपने-अपने तरकश के ‘तीर’ दिखा रही हैं। वहीं, बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर के लॉन्चिंग पैड के तौर पर देखे जा रहे एक्सपो में देश और यूपी का निशाना दुनियाभर की कंपनियों के निवेश पर होगा।
वृंदावन योजना में आठ हॉल बनाए गए हैं। भारत की पहली स्वदेशी तोप धनुष पर केंद्रित ‘इंद्रधनुष’ इंडिया पवेलियन की केंद्रीय थीम है। रक्षा निर्माण क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और उत्पादों का इसमें शोकेस होगा। 80 भारतीय कंपनियों के 90 से अधिक रक्षा उत्पाद इसमें दिखेंगे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के भी 16 नए रक्षा उत्पाद लॉन्च होंगे। वहीं, यूपी पवेलियन में दुनियाभर के रक्षा निवेशकों को यहां की संभावनाओं से परिचित करवाया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे, रक्षा निर्माण नीति, यूपी में निवेश के अवसर, पर्यटन से संस्कृति तक की झलक यहां दिखेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
