
इस दौरान चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त लेकर 18.52 डॉलर प्रति औंस बोली गई। चीन में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी होने की खबर से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिहाज से कीमती धातुओं का रूख किया है। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार भी गिरावट दर्ज की गई है। जहां तक दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात है तो यहां के कारोबारियों के अनुसार स्थानीय बाजार में अवकाश रहा। थोक में कारोबार नहीं हुआ जबकि खुदरा में कारोबार हुआ।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना स्टैंडर्ड 325 रुपये गिरकर 42845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 42675 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपये टूटकर 31,000 रुपये पर रही। चांदी हाजिर 420 रुपये की तेजी के साथ 49,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 115 रुपये की छलांग लगाकर 47,570 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
