PM मोदी के बाद CM योगी का भी ऐलान, होली मिलन समारोह में नहीं होंगे शामिल


यूपी सीएम ने लिखा, ‘कोरोना वायरस एक संक्रामक वायरस है और इसका संक्रमण एक दूसरे से फैलता है, इसलिए उपचार से महत्वपूर्ण है बचाव। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि सामाजिक समारोहों में जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की अच्छी तरह से देखभाल जिम्मेदारी के साथ करें। मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।’

इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर होली मिलन समारोह से दूर रहने की बात कही थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘कोरोना वायरस को देखते हुए दुनिया भर के विशेषज्ञ सलाह दे रहैं कि सार्वजनिक तौर पर इकट्ठा होने से बचें. लिहाजा, इस साल मैंने निर्णय लिया है कि मैं किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होऊंगा.’

कोरोना वायरस के भारत में अबतक 28 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं आगरा में कोरोना वायरस के छह मामले सामने आए थे। ये सभी लोग दिल्ली के उस मरीज व्यक्ति के रिश्तेदार हैं जो इस संक्रामक रोग की जांच में पॉजिटिव पाया गया है।


Scroll To Top
Translate »