पंजाब के बाद महाराष्ट्र में भी कर्फ्यू, मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा- लोगों के लॉकडाउन नहीं मानने से मजबूर


 

मुंबई. सोमवार सुबह तक राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 89 पहुंच चुकी है। भीड़ को रोकने के लिए शहरी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। जरुरी सेवाओं को छोड़कर राज्य के 10 शहर पूरी तरह से लॉकडाउन हैं, जिनमें पुणे, मुंबई, नागपुर भी शामिल हैं। रविवार को जिस तरह से ‘जनता कर्फ्यू’ का समर्थन मिला सोमवार को इसके विपरीत स्थिति नजर आई। लगभग सभी बड़े शहरों में लोग सड़कों पर नजर आये और कारण पूछने पर सभी ने अपने काम को जरुरी बताया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिना कारण सड़कों पर घूम रहे लोगों को वापस उनके घरों में भेजा।

 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा,-राज्य में आज कई शहरों में धारा 144 और लॉकडाउन की स्थिति है। लोगों से अपील की गई थी कि वे घरों से बाहर नहीं निकले, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग घूमते नजर आये। इसलिए अब पूरे महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगाया जा रहा है।’ सीएम ने आगे कहा, ‘कर्फ्यू के दौरान फल सब्जियां दवाई और अन्य जीवन आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। केवल मंदिर के पुजारी या मौलाना ही मस्जिद या मंदिर में जा सकेंगे।

उद्धव ने कहा आज से सभी शहरों की सीमाओं को सील कर दिया गया है, साथ ही महाराज से लगे बॉर्डर्स भी सील कर दिए गए हैं।

इस बीच सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अगर लोग बात नहीं मानेंगे और घरों से बिना मतलब के निकलेंगे तो पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने के अलावा और कोई चारा नहीं रह जाएगा।

कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर, औरंगाबाद, मुंबई, नागपुर, मुंबई सब-अर्ब, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, यवतमाल जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। यानी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है।

 

मुंबई

  • आबादी के हिसाब से राज्ये के सबसे बड़े शहर मुंबई में सुबह से ही कई सड़कों पर भीड़ नजर आई। लोकल ट्रेनों के बंद होने के कारण बेस्ट की बसों में भीड़ नजर आई। अधिकतर लोग अपने वाहनों से सड़कों पर उतरे, जिसके चलते इस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। मुलुंड और ऐरोली टोल नाके पर भारी भीड़ नजर आई। भीड़ पर रोक लगाने के लिए सरकार ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया।

Scroll To Top
Translate »