
देश में करोना से मरने वाले रोगियों की संख्या 206 हो गई है, जबकि गुरुवार की शाम यह 169 थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 37 मौतें हुई हैं। इस प्रकार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6761 तक पहुंच गई है, जबकि गुरुवार की शाम यह 5865 थी।इस बीच कोरोना के मोर्चे पर राहत पहुंचाने वाली बात सिर्फ यह है कि अब तक 515 रोगी स्वस्थ हो गए हैं। जबकि एक दिन पहले यह संख्या 477 थी। यानी बीते 24 घंटों के दौरान 38 और रोगी स्वस्थ हुए हैं।
मंत्रालय ने ने कहा, “महाराष्ट्र में सबसे अधिक 97 मौतें हुई हैं और वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 17 लोगों की जान गई है। अब तक उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 515 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।” देश के 27 राज्य और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 1,364 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 898 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे, जबकि 834 मामलों के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है।महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक संक्रमितों वाला प्रदेश दिल्ली हो गया है जहां 898 मामले दर्ज किये गये हैं। जबकि तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है जहां 838 मामले दर्ज किये गये हैं। पिछले चौबीस घंटे में मामले बढ़े हैं और संक्रमितों के मामले में दिल्ली तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
