लखनऊ में कोरोना वायरस से पहली मौत, यूपी में अब तक 11 लोगों ने तोड़ा दम


बीते शनिवार को नजीराबाद निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ, बुखार व सर्दी-जुकाम के लक्षणों के बाद केजीएमयू लाया गया था। बदा में केजीएमयू के वरिष्ठ डॉक्टर की सिफारिश पर बुजुर्ग को ट्रॉमा कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती किया गया। यहां से उन्हें मेडिसिन विभाग में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बुजुर्ग मरीज में कोरोना के लक्षण दिखे। फिर डॉक्टरों ने उनके सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा था। सोमवार को बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ही कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया। हालांकि उनकी हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।  प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार होगा।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह के मुताबिक बुजुर्ग को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। डायबिटीज की वजह से उनके गुर्दे प्रभावित हो गए थे। फेफड़ों में भी संक्रमण था। डॉक्टरों की टीम ने लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे मरीज की सांसें थम गई। उन्होंने कहा कि लखनऊ में यह कोरोना से पहली मौत है।


Scroll To Top
Translate »