ऊधमसिंह नगर | डीएम डाॅ. नीरज खैरवाल का ट्रासफर हो गया है। उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री, ऊर्जा तथा यूपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना को ऊधमसिंह नगर का नया डीएम बनाया गया है। डाॅ. नीरज खैरवाल का हाल ही में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला से विवाद हो गया था। जिसके बाद विधायक शुक्ला ने विधानसभा अध्यक्ष को खैरवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।
विदित हो कि शहरी विकास मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री मदन कौशिक कलक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन व डीडीए की समीक्षा कर रहे थे। इस बीच करीब तीन बजे किच्छा विधायक राजेश शुक्ला भी पहुंच गए। शुक्ला ने जिलाधिकारी से खनन टैक्स से उनके क्षेत्र में हुए कार्यों का हिसाब मांगा तो डीएम नीरज खैरवाल ने उनकी याददाश्त कमजोर होना बताया। इससे वह नाराज हो गए और गुस्से में यह कहते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया था कि संतोषजनक जवाब देने के बजाय डीएम उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को बागेश्वर का नया डीएम बनाया गया है। डीएम उत्तरकाशी आशीष कुमार चौहान को अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूसीएडीए बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित को उत्तरकाशी का नया डीएम बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी हिमांशु खुराना को उधम सिंह नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com

