
ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के प्रस्तावित मॉडल के कुछ चित्र साझा किए गए हैं। मंगलवार को ट्रस्ट ने इन तस्वीरों को जारी करते हुए लिखा, ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और दिव्यता की अद्वितीय कृति के रूप में विश्व पटल पर उभरेगा।’ ट्रस्ट ने कुल आठ तस्वीरें जारी की हैं। इसमें मंदिर के मॉडल के साथ ही मंदिर के अंदर और बाहर के स्वरूप की तस्वीरें हैं।
ट्रस्ट द्वारा जारी की गई तस्वीर विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रस्तावित मॉडल से मिलती-जुलती है। हालांकि इसमें काफी बदलाव किया गया है। शुरुआत में ही वीएचपी ने दावा किया था कि हमारे ही मॉडल के अनुसार राम मंदिर का निर्माण होगा। ट्रस्ट ने तस्वीरों को जारी कर बताने की कोशिश की है कि बन जाने के बाद भव्य राम मंदिर किस तरह दिखेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
