नोएडा मे पिछली दीपावली से ज्यादा हुआ प्रदूषण, पटाखे बैन होने के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी


नोएडा |दिल्ली से सटे नोएडा में हवा जहरीली हो गई है। पूरा नोएडा धुंध की चादर मे लिपटा नजर आ रहा है। दरअसल हर साल ठंड आते ही दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण के बाद यही स्थिति हो जाती है। लेकिन दीपावली के अगले दिन स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। इस साल पटाखे पूरी तरह से बैन होने बावजूद भी मार्केट में बिके और लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। यही कारण है कि हवा बेहद जहरीली हो चुकी है।

नोएडा में हवा के गुणवत्ता की बात करें तो यह 480 तक पहुंच गया है जो कि ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। लोगों का कहना है कि रात 12 बजे से ही हालात खराब हैं। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। नोएडा में रहने वाले राजन बताते हैं कि देर रात से ही उन्हें सांस लेने में दिकक्त हो रही है, बाल्कनी तक पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं। पूरा इलाका धुंध में लिपटा नजर आ रहा है। पटाखे बैन होने के बावजूद रातभर लोगों ने पटाखे फोड़े हैं।

इस दीपावली, बीते साल की दीपावली की रात से ज्यादा प्रदूषण हुआ है। जबकि इस साल आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित थी, बीते साल ग्रीन पटाखों की इजाजत थी। इसके साथ ही दिल्ली के हालात भी ठीक नहीं है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर है। आर.के. पुरम, आईएसबीटी, सिविल लाइंस, गीती कॉलोनी और आनंद विहार के इलाकों में पूरी तरह से धुंध नजर आ रही है। 


Scroll To Top
Translate »