
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घण्टों में कोरोना संक्रमण के 2326 नये मरीज मिले और 2097 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये। इस अवधि में 26 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 23471 हो गयी है।राजधानी लखनऊ में बीते चौबीस घण्टों के दौरान कोरोना संक्रमित 343 नए मरीज मिले जबकि 313 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। इस दरम्यान 4 लोगों की मौत हुई। लखनऊ में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 3369 हो गयी है। प्रयागराज में कोरोना के 168 नए मरीज मिले, 59 ठीक हुए। किसी की मौत नहीं हुई।
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के 157 नए मरीज मिले, 122 ठीक हुए, एक की मौत हुई। मेरठ में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त 155 नए मरीजों की पहचान हुई, 135 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। 3 लोगों की मौत हुई। कानपुर नगर में 141 कोरोना के नये मरीज मिले, 77 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए, एक व्यक्ति की मौत हुई।
गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमित 137 नए मरीज मिले, 234 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक व्यक्ति की मौत हुई। आगरा में कोरोना संक्रमण के 95 नये मामले मिले, 76 ठीक होकर डिस्चार्ज किये गये। एक व्यक्ति की मौत हुई। वाराणसी में कोरोना संक्रमित 89 मरीज मिले, 73 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक व्यक्ति की मौत हुई। गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के शिकार 51 नए मरीज मिले,, 40 ठीक हुए एक व्यक्ति की मौत हुई।
पिछले चौबीस घण्टों में कुल 173492 कोरोना टेस्ट हुए।
प्रदेश में अब तक कुल 5, 24, 223 कोरोना पाजिटिव।
बीते चौबीस घण्टों के दरम्यान कोरोना संक्रमण के टाप टेन जिले
जिला नए मामले
लखनऊ 343
प्रयागराज 168
गाजियाबाद 157
मेरठ 155
कानपुर नगर 141
गौतमबुद्धनगर 137
आगरा 95
वाराणसी 89
गोरखपुर 51
अलीगढ़ 41
https://rashtriyadinmaan.com
