-पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी रेंडम टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

lucknow । दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती स्थिति को देख मेरठ कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने दिल्ली आवागमन करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों के साथ कोविड समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली बॉर्डर के अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सार्वजनिक स्थलों पर रेंडम र्चेंकग बढ़ाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर मेरठ अनीता सी मेश्राम ने जनपद में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के वृद्धि होने के कारण जनपद में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग कराई जाए। उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दिया। ताकि संक्रमित लोगों की सही जानकारी होने के साथ उसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सर्विलेंस को अधिक प्रभावशाली एवं मजबूत बनाना की जरुरत है। दिल्ली से आवागमन करने वाले लोगों पर सर्विलेंस रखी जाए और उनकी रेंडम चेकिंग कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी रेंडम टेस्टिंग प्रभावी ढंग से कराई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भविष्य की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिक से अधिक आईसीयू बेड की भी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
कोविड नियमों का पालन करने वालों पर कड़ी कारवाई के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानि को निर्देश दिए। जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं उनपर जुर्माना किया जाय।
इस मौके पर आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार, डीएम, एसएसपी के अलावा सीडीओ, सीएमओ व गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
