यूपीसीडा ने बुंदेलखंड में ब्रिटिश कम्पनी ए बी मौरी इंडिया प्राइवेट लि.को भूमि आवंटित की,होगा 400 करोड़ का निवेश , 5000 से अधिक का मिलेगा रोजगार


[ बुंदेलखंड क्षेत्र ईस्ट उत्पादन में देश का निर्यात केंद्र बनाने में अग्रसर

लखनऊ | बुंदेलखंड क्षेत्र ईस्ट उत्पादन में देश का निर्यात केंद्र बनाने में अग्रसर , यूपीसीडा द्वारा 400 करोड़ निवेश एवं 5000 से अधिक का रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ब्रिटिश कम्पनी ए बी मौरी इंडिया प्राइवेट लिमटेडको भूमि आवंटित की गयी | यह जानकारी सीईओ मयूर माहेश्वरी ने दी। उन्होंने बताया कि “ए बी मौरी इंडिया प्राइवेट लिमटेड द्वारा बुंदेलखंड के चित्रकूट मैं उद्योग स्थापित करने से जंहा लोगो को रोजगार मिलेगा वंही कंपनी की निवेश से देश व् आस पास के किसानो को आत्म निर्भर भारत में अग्रणी बने व् छोटे व्यापारियों विश्व स्तर पर पहचान प्राप्त होगी। यूपीसीडा द्वारा कोविड -19 महामारी के दौरान प्रदेश में 191 इकाइयों को 167 एकड़ भूमि आवंटित की गयी है जिसमे 1457 करोड़ का निवेश एवं 19596 का रोजगार प्रदेश में उपलब्ध कराया गया है। ”


श्री माहेश्वरी ने बताया कि यूपीसीडा द्वारा प्रदेश के पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड में औद्योगिक निवेश और रोजगार उपलब्ध कराने के क्रम में जनपद चित्रकूट में स्थित यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्र बरगढ़ में ब्रिटिश की बहुचर्चित कम्पनी ए बी मोरी को 68 ऐकड़ भूमि आवंटित कराई गयी | कम्पनी द्वारा कोविद-19 महामारी के दौरान प्रदेश की नवीन औद्योगिक निवेश नीति तथा ईस ऑफ डूइंग बिज़नेस की सरल प्रक्रिया को देखते हुए नवम्बर 2020 में प्रदेश में निवेश हेतु यूपीसीडा में निवेश मित्र के माध्यम से आवेदन किया गया। यूपीसीडा द्वारा कम्पनी के ”मेगा इकाई” आवेदन को टेलर मेड प्रक्रिया से तुरंत भूमि तैयार कर सस्ते दरों पर मात्र 15 दिवस में निवेश मित्र के माध्यम से भूमि आवंटित कराई गयी है। कम्पनी द्वारा बेकर्स ईस्ट (खमीर उत्पादन) की इकाई स्थापित की जाएगी जिसमे कम्पनी द्वारा 400 करोड़ से अधिक का निवेश व बरगढ़ और आस-पास के छेत्रों में 5000 से अधिक का रोजगार प्रत्यछ व अप्रत्यछ रूप उपलब्ध करवाया जायेगा। कंपनी द्वारा जर्मन एवं स्पेन की मशीनों को स्थापित कर 33000 मिलियन टन का ईस्ट का उत्पादन जीरो लिक्विड डिस्चार्ज परियोजना पर किया जायेगा
कम्पनी खाद्य खमीर उत्पादन उद्योग में विश्र्व में एक अग्रणी नाम की कम्पनी है। कंपनी ब्रिटिश फूड्स ग्रुप की 1. 2 बिलियन US डॉलर्स के टर्नओवर की कम्पनी है जिसके 32 देशों में 52 प्लांट्स तथा विश्व मैं 45 % का ईस्ट उत्पादन मार्केट अंश है वैश्विक उपस्थिति की कम्पनी के प्रत्यछ विदेशी निवेश के कारण विनिर्माण इकाई के स्थापना से बुंदेलखंड जैसे पिछड़े छेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी व् रोजगार भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा प्रदेश में आद्योगीकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पिछड़े छेत्र बुंदेलखंड का स्वर्गींण विकास होगा व् स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे
श्री माहेश्वरी ने बताया कि कम्पनी द्वारा जल्दही निर्माण कार्य प्रारम्भ कर विगत वर्षों में उत्पादन शुरु कर दिया जायेगा जंहा पहले ईस्ट देश आयत करता था वंहा देश के आत्म निर्भर भारत अभियान योजना के क्रम में आज खुद देश मैं ईस्ट का उत्पादन कर अपनी आवश्यकता को पूण कर विश्व मैं ईस्ट निर्यात करेगा तथा अग्रणी निर्यात देशों के श्रेणी में अग्रसर होगा |

सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि इकाई द्वारा मुख्य फसल के रूप में गन्ना एवं गेंहू का प्रयोग किया जायेगा जिससे आस-पास के किसानों से सीधे क्रय किया जाएगा तथा आस-पास के लोकल बाज़ारों को विश्व में अपने उत्पाद की पहचान मिलेगी
यूपीसीडा के इस पहल के तहत जंहा निवेशकों को भूमि का आवंटन जल्दी उपलब्ध करवाया जारहा है वंही विभाग द्वारा पुरानी चली आरही जटिल पद्धितयों का सरली करण अन्य सेवाएं को आवंटियों को समयबद्ध ऑनलाइन से उपलब्ध कराई जारही है जैसे कि भूमि का आवंटन ,भूमि का कब्ज़ा एवं रजिस्ट्री , लोन हेतु बंधक करना , बिल्डिंग का नक्शा अन्य विभाग के अग्रणी पहल को देखते हुआ देश विदेश की विभिन कम्पनियों द्वारा प्रदेश में निवेश माहौल में निवेश हेतु इच्छा जगाई जा रही है।


Scroll To Top
Translate »