GDA कर्पूरी पुरम स्टॉफ भवनों को न किया जाए नीलाम



गाजियाबाद– उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रांतीय महामंत्री वृंदावन दौहरे ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही कर्पूरी पुरम स्टाफ भवनों की नीलामी तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, लखनऊ से मांग करते हुए पत्र प्रेषित किया तथा साथ ही उपाध्यक्षा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को भी अनुरोध पत्र प्रेषित किया कि कर्मचारियों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए भवनों की नीलामी प्रक्रिया स्थगित की जाए।

श्री वृंदावन दौहरे एक निर्भीक,कार्य कुशल,अनुभवी, जुझारू,कर्मचारी हितों के लिए समर्पित कर्मचारी नेता के तौर पर जाने जाते हैं। श्री वृंदावन दौहरे द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार जीडीए कर्मियों से संपर्क स्थापित करते हुए अपना व उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन का पुरजोर समर्थन देने का आश्वासन दिया है।


Scroll To Top
Translate »