विभिन्न योजनाओं के कुल 3738 फ्लैट ऐसे हैं जो अब तक बिक नहीं सके हैं

लखनऊ । नये साल पर लखनऊ विकास प्राधिकरण अरबों रुपए के फ्लैट वषो से ना बेच पाने का योगी सरकार को तोहफा दे रहा है । आपको यह बात कुछ अटपटी जरूर लग सकती है पर सच्चाई यही है । विभिन्न योजनाओं के कुल 3738 फ्लैट ऐसे हैं जो अब तक बिक नहीं सके हैं ।
एक फ़्लैट की औसत कीमत 50,लाख रुपए भी मान ली जाये तो कुल कीमत अरबों में पहुंच जाती है जो कि एलडीए की फंसी पड़ी है अधिकारियों ने जिस की बिक्री पर ध्यान नहीं दिया । नये वीसी अभिषेक प्रकाश ने ऐसे फ्लैटों के बेचने के लिए जरूर विशेष प्रयास कर रहे हैं ।
इस मामले में एलडीए अधिकारियों के कई घोटाले भी खुल कर सामने आयेगे। बिना डिमांड के ही फ्लैट बनाने में अभियंताओं ने जमकर दरयादिली दिखाई है । जैसे जोन सात में ऐशबाग हाईट्स में 243 फ्लैट बिक नहीं सके हैं । जबकि यह एलडीए का प्रोजेक्ट अभी पूरा भी नहीं हो सका है काम चल रहा है। जब यहां पर 243 फ्लैटस की डिमांड ही नहीं थी तो बनाये क्यों गये? सिर्फ अधिकारियों व अभियंताओं की कमीशन खोरी के लिए ।
इसमें तीन रूम वाले 95, फ्लैट तथा दो रूम वाले 143, फ्लैटस ऐशबाग हाईट्स में बिक्री नहीं हो सकी है ।
इस बात की जांच जरुर होनी चाहिए कि जब डिमांड ही इतनी नहीं तो इतने फ्लैट बनाये क्यों गये ?
https://rashtriyadinmaan.com
