अधिकारी केवल कागजी कारवाई कर खाना पूर्ति कर रहे

लखनऊ। गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने का दावा करता है पर उसके कुछ अभियंता ऐसा होने नहीं दे रहे हैं । वह अवैध निर्माण कराने में पूरी तरह से लगे हैं । यह मामला है जोन तीन के तहत मुकुंद नगर कालोनी का । जहां पर जीडीए की शय पर अवैध निर्माण हो रहा है । और बड़े अधिकारी केवल कागजी कारवाई कर खाना पूर्ति कर रहे हैं ।
ऐसा ही एक उदाहरण है कि गाजियाबाद के मुकंद नगर कॉलोनी में राधाकृष्णन मंदिर वाली रोड पर एक बहुत बड़े भूखंड पर व्यवसायिक कांप्लैक्स तैयार किया जा रहा है। पहली मंजिल बन गई दूसरी मंजिल बन गई जीडीए के जेई सुपरवाइजर का नित्य क्षेत्र में भ्रमण की ड्यूटी होने के बावजूद भी कैसे बन गई यह यक्ष प्रश्न हमेशा जीवित रहेगा / जीडीए के अवर अभियंता/सुपरवाइजर अवैध निर्माण कराकर शहर का इन्फ्राट्रक्चर ध्वस्त करने में लगे हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
