अंसल का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रभारी अरुण मिश्रा सिर्फ मूकदर्शक बने रहे, आवंटियों के किसी सवाल का जबाब नही दे सके

लखनऊ| अंसल API के आवंटियों की समस्याओं को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत सभी टाउनशिप की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक हुई। बैठक में डीसीपी साउथ अपर पुलिस आयुक्त दक्षिणी, थाना प्रभारी सहित अंसल के दर्जनों आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि एवं लखनऊ जनकल्याण महासमिति की टीम मौजूद थी। बैठक में सीवर डिस्पोजल की व्यवस्था का मुद्दा लोगो ने प्रमुखता से उठाया।
लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि पुरे अंसल क्षेत्र में सीवर डिस्पोजल की कोई व्यवस्था नही है अंसल आवंटियों से मेंटिनेंस तो ले रहा लेकिन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 का पालन नही किया जा रहा। सीवर लाइन कनेक्ट नही है, एसटीपी व्यवस्था संचालित नही है। सीवर लीकेज की समस्याओं पर अंसल टैंकर से सीवर खाती करता है लेकिन उस सीवर को खुले में ही डाल दिया जाता है। अंसल टाउनशिप में सुरक्षा का मुद्दा भी सभी आरडब्ल्यूए ने प्रमुखता से उठाया जिसमे परियोजना की बाउंड्री, सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड का पर्याप्त न होना प्रमुखता में रहा। बैठक में किराएदारों के पुलिस सत्यापन का मुद्दा भी आवटनियो ने उठाया जिसमे पुलिस ने आश्वासन दिया कि एक माह के अन्दर पुलिस सत्यापन अभियान चला कर करा दिया जाएगा।
आवंटियों ने अंसल में सुरक्षा, प्रकाश आदि मुद्दे को भी उठाया लेकिन सभी मुद्दे पर पुलिस का ही आश्वासन मिलता रहा। सभी मुद्दे पर अपर पुलिस आयुक्त दक्षिणी सुरेश चंद्र रावत ही जबाब और आश्वासन देते रहे मौके पर मौजूद अंसल का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रभारी अरुण मिश्रा सिर्फ मूकदर्शक बने रहे, आवंटियों के किसी सवाल का जबाब नही दे सके। वही पुलिस अंसल के खिलाफ अनुबंध भंग एवं धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज न होने की आवंटियों की शिकायत के मामले में पुलिस बचती रही।
अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस तरह के मामले रेरा में आवंटी केश दर्ज कराए। बैठक में आवंटियों ने मेंटिनेंस शुल्क का भी मुद्दा उठाया, अंसल मेंटिनेंस लेता है लेकिन मेंटिनेंस के नाम पर व्यवस्थाएं ध्वस्त है। मेंटिनेंस के मुद्दे पर भी अंसल आवंटियों को कोई सकारात्मक जबाब नही दे सका।
https://rashtriyadinmaan.com
