अंसल गोल्फ सिटी में मेन्टीनेस शुल्क तो पूरा पर ,सीवर, पीएनजी और सुरक्षा सब गायब , एलडीए भी चुप


अंसल में सीवर,पीएनजी सहित सुरक्षा का मुद्दा प्रमुख

अंसल में खुले में बहता है सीवर, लोगो का निकलना मुश्किल है, सीवर आपसे में कनेक्ट नही है, पूरे अंसल में एसटीपी तक नही बनी है। सीवर ओवरफ्लो होने की जब बहुत शिकायत होती है तो सीवर टैंकर में निकाल कर खुले में डाला जाता है।

लखनऊ | अंसल में सीवर की समस्या जनांदोलन बनी जा रही है। आज सुशांत गोल्फ सिटी अंसल सेक्टर जे आरडब्ल्यूए के साथ लखनऊ जनकल्याण महासमिति की बैठक हुई। बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमे पूरे अंसल क्षेत्र में सीवर की समस्या प्रमुख रही। लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि स्थानीय लोगो ने महासमिति के सामने पीएनजी कनेक्शन, सुरक्षा के लिए प्रॉपर बाउंड्री न होना, विभिन्न टेलीफोन ऑपरेटरों की सेवाएं न मिलना, के साथ साथ अप्रक्षिती गार्डों से सुरक्षा,सहित अंसल में गढ्ढे युक्त रोड की समस्या को प्रमुखता से बताया।

आवंटियों का आरोप था कि अंसल मेंटिनेंस तो ले रहा लेकिन व्यवस्था नही हो पा रही। चाहे सुरक्षा की व्यवस्था हो या रखरखाव की, साफ सफाई ग्रीनरी के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ती की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से उक्त क्षेत्र में पुलिस चौकी की अनिर्वायता पर बल देते हुवे आवंटियों ने कहा पुलिस ने जो आरडब्ल्यूए के ग्रूप बनाये है उसमे भी वह लोग बंचित है। एलडीए के भी रोड है जिसे बनाने के लिए बार बार आग्रह किया जा रहा लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

अंसल ने भी अभी तक उस मुख्य सड़क को पूरा नही किया है जो प्रोजेक्ट के नक्से में है।

बैठक में महासमिति की टीम के साथ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मेजर आर एल वर्मा, मेजर एस पी सिंह, दिलीप सिंह,सुमित पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, सर्वदेव सिंह, कमल किशोर सिन्हा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Scroll To Top
Translate »