रोहतास बिल्डर के मालिकों पीयूष ,अजय ,परेश रस्तोगी के घर कुर्की


सिर्फ हजरतगंज थाने में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं

लखनऊ | रोहतास बिल्डर के मालिकों पीयूष रस्तोगी,अजय रस्तोगी,परेश रस्तोगी के घर आज पुलिस ने पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई की | रस्तोगी के आवास पर पहुंचे एडीसीपी सेंट्रल चिरंजीवी नाथ सिन्हा एसीपी सेंट्रल राघवेंद्र कुमार मिश्र ।

रोहतास बिल्डर ने गोमतीनगर के विभूतिखंड, गोमतीनगर विस्तार, सुंशात गोल्फ सिटी और सुल्तानपुर रोड पर कई योजनाएं लॉन्च कीं। इसमें प्लॉट से लेकर फ्लैट तक शामिल हैं। आकर्षक योजनाओं की लालच में हजारों लोगों ने यहां निवेश किया, लेकिन कंपनी ने रकम लेने के पांच से सात साल बाद भी प्लॉट और फ्लैट नहीं दिए।

परेश, पंकज व पीयूष रस्तोगी के खिलाफ सिर्फ हजरतगंज थाने में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गोमतीनगर, विभूतिखंड, सुशांत गोल्फ सिटी व गोसाईंगंज में भी केस दर्ज हैं। । ।


Scroll To Top
Translate »