आईआईएम रोड के अल्लूनगर डिगुरिया में अवैध रूप से कराई जा रही प्लाटिंग को मौके पर खड़े होकर ध्वस्त कराया

लखनऊ। एलडीए की तेज तर्रार पीसीएस अफसर ऋतु सुहास के आगे , आज फिर एक बार भूमाफियाओं व अवैध कब्जेदारों की एक ना चली । सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र होने के बाद भी ऋतु सुहास ने अवैध रूप से कराई जा रही प्लाटिंग को मौके पर खड़े होकर ध्वस्त कराया । एलडीए का दस्ता आईआईएम रोड के अल्लूनगर डिगुरिया में 100 प्लॉटों की टाउनशिप के खिलाफ एक्शन करने गया था, जहां अचानक स्थिति संवेदनशील होने लगी. मगर संयुक्त सचिव ऋतु सुहास के आगे इन लोगों की एक न चली चली और सबको पीछे हटना पड़ा और कार्रवाई चली और ध्वस्तीकरण किया गया.
अब्दुल अजीज खान की ये अवैध प्लाटिंग अल्लू नगर, डिगुरिया में लगभग दो बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से की जा रही थी. अवैध प्लाटिंग का ये कार्य तक किया जा रहा था जबकि इस इलाके में एलडीए ने रजिस्ट्री पर रोक लगाई हुई है.

संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने के नेतृत्व में जब ये कार्रवाई की जा रही थी तब अनेक लोग जो कि एक ही समुदाय थे जुटने लगे और उनके तेवर ठीक नहीं थे. मगर ऋतु सुहास ने कड़े लहजे में सबको पीछे रहने को कहा और पुलिस का भी सहयोग मिला, जिससे सभी पीछे हट गए और कार्रवाई की जाती रही. कार्रवाई में उनके साथ अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा क्षेत्रीय अवर अभियंता अवर अभियंता, और एलडीए का दस्ता भी मौजूद था ।
https://rashtriyadinmaan.com
