जब पटना में हो रहे थे धमाके, गृहमंत्री कर रहे थे रज्‍जो की म्‍यूजिक लॉन्‍च


नयी दिल्‍ली : रविवार को जब पूरा देश, पटना में हुए सीरियल बम ब्‍लास्‍ट का शोक मना रहा था उस समय देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे मुंबई में एक कार्यक्रम में व्‍यस्‍त थे. देश के लोगों की चिंता को छोड़ शिंदे एक फिल्‍म के म्‍यूजिक लॉन्‍च कार्यक्रम में थे. कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि पटना में जो सीरियल बम ब्‍लास्‍ट हुए उसके बाद मुझे लगा कि मैं आपके कार्यक्रम में नहीं आ सकता, लेकिन मैंने समय निकाल कर आपसे मिलने आ गया.

जिस समय पटना के लोग दहशत में जी रहे थे, बहुत से लोग अपनों को मौत के गाल में समाते हुए देख रहे थे, उस समय हमारे देश के गृहमंत्री रज्‍जो के म्‍यूजिक लॉन्‍च में डायरेक्‍टर और संगीतकार की तारीफ करने में लगे हुए थे. गौरतलब हो कि रविवार को पटना में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दैरान कुल आठ सीरियल ब्लास्ट हुए. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 83 से ज्यादा घायल हो गए.


Scroll To Top
Translate »