एलडीए की मिली भगत से प्रदूषण की एन ओ सी के बिना विभूति खंड में होटल का अवैध निर्माण


एलडीए अभियंताओं की मिली भगत से पहले नक्शा जारी किया, अब हो रहा है अवैध निर्माण

योगी सरकार की पूरी कोशिशों के बाद भी एलडीए और उसके अधिकारी नहीं सुधर रहे हैं

लखनऊ। योगी सरकार की पूरी कोशिशों के बाद भी एलडीए और उसके अधिकारी नहीं सुधर रहे हैं । एक बड़ा और नया मामला सामने आया है गोमतीनगर के विभूति खंड में एक होटल का निर्माण बिना प्रदूषण और भूगभ विभाग की एन ओ सी के बिना ही अभियंताओं की मिली भगत से किया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार विभूति खंड के भूखंड संख्या टीसी 25वाई, और टीसी 26 वाई का नक्शा मां अम्बे इंफाहाईटेक और लैक्सेस हास्पेलटी के नाम से पास होने के लिए एलडीए में दिया गया था । जो कि आपत्तियों के बाद भी नक्शा विभाग के अधिकारियों ने यह नक्शा पास कर दिया ।
इसमें सबसे बड़ी आपत्ति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की थी उसने एन ओ सी नहीं दी । इसी तरह भूगभ विभाग ने भी एन ओ सी नहीं दी लेकिन एलडीए ने इस होटल का नक्शा पास कर दिया ।
होटल वालों ने अपनी पहुंच के दम पर इन दो भूखंडों को जोड़ कर निमार्ण तेजी से करते हुए तीन बेसमेंट सहित तीन मंजिलें मौके पर खड़ी कर दी है । पर एलडीए अभियंता कुछ नहीं कर रहे हैं । यह अवैध निर्माण जारी है ।
यह हाल तब है जब सीएम योगी और वीसी एलडीए को सुधारने की पूरी कोशिशें कर रहे हैं पर बिना एनओसी के अभियंता निर्माण कराने में सक्रिय है ।


Scroll To Top
Translate »