
लखनऊ| पिछले कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अब पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉ. दिनेश शर्मा अभी तक अपने घर पर ही आइसोलेट थे. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने पीजीआई में भर्ती होने के बारे में खुद ट्वीट करके जानकारी दी है. गौरतलब है की डॉ. दिनेश शर्मा की पत्नी पहले से ही पीजीई में भर्ती हैं.
कोरोना पॉजिटिव उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा है कि विगत दिनों मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के उपरांत डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही आइसोलेट रहा. बेहतर चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से प्रदेश में शीघ्र मुख्यमंत्री जी के सबल नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सकेगी. ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा.
डॉ. दिनेश शर्मा के पीजीआई में भर्ती होने के बारे में उनके कार्यालय से बताया गया है कि उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है.जहां पर वह चिकित्सकों के एक टीम के देखरेख में रहेंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
