केंद्र सरकार ने केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी ‘घर घर राशन योजना’ पर रोक लगाई


नई दिल्ली | दिल्ली में घर-घर राशन पहुंचाने की केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार एक-दो दिनों के भीतर पूरे दिल्ली में ‘राशन की डोरस्टेप डिलीवरी’ योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार थी।

इस योजना के तहत दिल्ली में राशन को हर घर तक पहुंचाया जाना था। दिल्ली में केजरीवाल सरकार की इस योजना का 72 लाख लोगों को फायदा मिलता। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि एलजी ने दो कारणों का हवाला देते हुए फाइल को खारिज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कहा है कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं ली गई। इसलिए रोक लगाई गई है।


Scroll To Top
Translate »